Comments

6/recent/ticker-posts

सुबह भरपूर तो दिन खिला-खिला


              वर्तिया खानपान में आप स्वागत है 














सुबह भरपूर तो दिन खिला-खिला


कई लोग ब्रेकफास्ट यानी सुबह के नाश्ते को नजरअंदाज करते हैं, लेकिन असल में सुबह का नाश्ता पहला आहार होता है, जिससे पूरी दिनचर्या के लिए ऊर्जा मिलती है।


ब्रे कफास्ट यानी सुबह के नाश्ते को दिन का सबसे महत्वपूर्ण आहार माना जाता है, क्योंकि इससे रात भर के उपवास के समय की तोड़ा जाता है, जिससे मेटाबॉलिज्म को किया स्टार्ट मिलता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। सुबह का नाश्ता अगर संतुलित और स्वस्थ आहार के रूप में किया जाए तो इससे दिन भर की ऊर्जा में बढ़ोतरी, थकान में कमी और मन में साजगी रहती है। अध्ययन चताते हैं कि संतुलित नाश्ते को अच्छे स्वास्थ्था से जोड़ा जाता है, जिसे सही समय पर करने से एकाग्रता में वृद्धि, बेहतर खराब कोलेस्ट्रॉल का निम्न स्तर मधुमेह एवं हृदय रोग में कमी और वजन बढ़ने की कम संभावना रहती है।


अंशु चौहान


नाश्ता अगर सही समय पर नहीं किया जाता हैं तो शरीर की मांसपेशियों में तो खिचाव और मस्तिष्क असंतुलन जैसी समस्याओं के बढ़ने का खतरा हो सकता है। साथ ही पूरे दिन भोजन खाने की संभावना भी बढ़ जाती है, जिससे एसिडिटी, ब्लोटिंग, नोजिया और अपच जैसी कई गैस्ट्रिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। बीसास यानी शरीर विज्ञान के अनुसार सही समय पर नाश्ता करने से शरीर कई प्रकार के मेटाबोलिक रोगों से बच सकता है। ब्रेकफास्ट सुबह उठने के 2 या 3 घंटी के भीतर अवश्य कर लेना चाहिए।




एक संतुलित नाश्ते में सभी जरूरी पोषक तत्व हमारी दिनचर्या के हिसाब से मौजूद होते है। पोषक तत्व यानी कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन अच्छा वसा, विटामिन्स मिनरल्स और फाइवर आदि कार्बोहाइड्रेट हमें तुरंत ऊर्जा देता है, जबकि प्रोटीन और वसा से हमें ऊर्जा कुछ समय बाद मिलती है। फाइबर पेट भरा हुआ महसूस कराता है।


दलिया: यह नाश्ते में लिया जाने वाला स्वस्थ आहार है, जो संपूर्ण अनाज से बना होता है। प्रोटीन, फाइबर, जटिल कास और अन्य मिनरल्स अधिक मात्रा में होने के कारण यह शरीर को सारे पोषक तत्व देता है और रक्त ग्लूकोज को भी नियंत्रित रखता है। आंतों में पाए जाने वाले अच्छे बैक्टीरिया को सपोर्ट करके प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाता है।


सेहतमंद रहने के लिए न सिर्फ हेल्दी चीजें खाना जरूरी है बल्कि उन्हें सही समय पर लेना ली अनिवार्य है

 ओट्स मील:   डाइटरी फाइबर, मिनरल्स,टेरस एलिमेंट, जैसे- आयरन, जिंक अनिवार्य है। और प्लांट प्रोटीन की प्रचुर मात्रा होने के कारण यह नाश्ते में लिया जाने वाला हेल्दी फूड है। दूध के साथ बनाया गया ओट्स मील अतिरिक्त प्रोटीन की भरपाई करता है। इसके साथ ताजा फल मिलाकर लेने से एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन्स की कमी को पूरा किया जा सकता है। यह हार्ट हेल्दी, गट हेल्दी और एंटी डायबिटिक फूड के रूप में शामिल किया जाता है।


चना या मूंग दाल चीला : आयर प्रोटीन, कॉम्लेक्स कान्स और फाइबर का मिश्रण होने के कारण यह आहार एनिमिया (खून की कमी) को कम करने में मदद करता है। हरी सब्जियों के साथ सेवन करने पर यह एक संतुलित नाश्ते की डिश है, जो हड्डियों और हृदय की सेहत के लिए रामबाण इलाज का काम करती है।


दही : यह प्रोबायोटिक के साथ-साथ प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। इसे नट्स, सीड्स (चिया सीड्स) और ताजे फलों के साथ हेल्दी- स्मूदी बनाया जा सकता है। यह प्रत्येक पोषक तत्व से भरपूर होने के कारण गट हेल्थ को बूस्ट अप करने में मदद करता है।


पोहा : यह कम कैलोरीज और आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है। कुछ नट्स, जैसे- मूंगफली और कुछ सब्जियों के मिश्रण के साथ बनाकर एक अच्छा नाश्ता तैयार किया जा सकता है। इस प्रकार अगर नाश्ते की शुरुआत सही समय और संतुलित आहार के रूप में की जाए तो पूरी दिनचर्या में आप ऊर्जावान और ताज़गी से भरा महसूस करती हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ